{"_id":"5c630defbdec22738f51fdc3","slug":"41549995503-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि के दायरे में हरिद्वार तहसील के 24 हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि के दायरे में हरिद्वार तहसील के 24 हजार किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरिद्वार तहसील के 151 राजस्व गांवों के दो हेक्टेअर से कम भूमि वाले 24 हजार किसानों में से 12 हजार किसानों ने की आवेदन किया है। आवेदन करने वाले 362 किसान अपात्र मिले हैं। फार्म आने के बाद मंगलवार से तहसील में सभी किसानों के डाटा फीड करने का काम शुरू कर दिया है। डाटा फीड करने का काम तीन शिफ्टों में होगा। इसके लिए पर्याप्त स्टाफ लगाया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रुपयों में से प्रथम किश्त के दो हजार रुपये 14 फरवरी तक आने का दावा जिला प्रशासन ने किया था। योजना के लिए जनपद की समस्त तहसीलों में किसानों के चिन्हिकरण का काम तेजी से कराते हुए फार्म भरवाने का काम सात फरवरी से शुरू कर दिया गया। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि हरिद्वार तहसील में मंगलवार तक 12 हजार किसानों के फार्म भरवा लिए गए हैं और इन फार्मों की जांच भी संबंधित लेखपालों ने करते हुए उनके नाम की भूमि खसरे एवं अन्य जानकारी निकालकर फार्मों में अंकित कर दी है। ऐसे फार्मों का डाटा फीड कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार तहसील में डाटा फीड कराने का काम तहसीलदार सुनैना राणा को सौंपा गया है। तहसीलदार ने डाटा फीड करने के काम का निरीक्षण किया और परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान राजस्व ग्राम ज्वालापुर का नाम सूची में न होने पर उसे फीड कराने के लिए निर्देश दिए।
तीन शिफ्टों में होगा काम
किसानों के डाटा फीड करने का काम मंगलवार से शुरू किया गया। पहले जो वेबसाइट की आईडी जारी की थी वह नहीं खुल पाई। मंगलवार को नई आईडी मिली है तो काम शुरू किया गया। तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया कि डाटा फीड करने का काम तीनों शिफ्टों में किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक, आईटीआई, विकास भवन, तहसील एवं कलक्ट्रेट का स्टाफ लगाया गया है।