{"_id":"5c5f1af7bdec225eb65df77b","slug":"41549736695-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".. मौतों का तांडव देखकर टूटी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. मौतों का तांडव देखकर टूटी नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जहरीली शराब से ग्रामीणों की मौत होने के बाद हरिद्वार पुलिस और आबकारी विभाग की नींट टूट गई। जिलेभर में हरिद्वार पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। कच्ची शराब के साथ कई तस्कर धरे भी गए, वहीं कई भट्ठियां भी नष्ट कर दी गई। पूरे दिन शराब विरोधी अभियान चलता रहा।
शनिवार की सुबह से ही एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देश पर पूरा पुलिस महकमा हरकत में आग गया। सीमावर्ती थाने श्यामपुर पुलिस ने यूपी के मंडावली थाने की पुलिस के साथ सीमावर्ती गांवों में अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारे। यूपी उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीमों ने घर घर तक छापे मारे। खेत, घेर को भी खंगाला गया। जहां भी कच्ची शराब मिली, उसे नष्ट कर दिया। वहीं लाहन भी बड़ी मात्रा में नष्ट कर दिया गया। एसओ श्यामपुर दीपक कठैत की अगुवाई में क्षेत्र के चिड़ियापुर, गैंडीखाता, लालढांग, रसूलपुर मीठीबेरी, लाहडपुर में कार्रवाई की गई। उधर, मंगलौर, झबरेडा, भगवानपुर, लक्सर में भी पुलिस पूरी तरह से हरकत में आई। पुलिस ने जगह छापे मारे। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी खुद पूरे जिले की पुलिस से पल पल की रिपोर्ट लेते रहे। पथरी पुलिस ने बाल किसन पुत्र कन्टू निवासी गांव सुल्तानपुर लक्सर, सोनम पुत्र भालू निवासी भोआपुर पथरी को पांच लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण के साथ दबोचा। वहीं बहादराबाद पुलिस ने संजय पुत्र राजाराम निवासी गांव भौरी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। लक्सर पुलिस ने धर्म सिंह पुत्र शोभा राम निवासी लक्सर गांव लक्सर को पांच लीटर के साथ गिरफ्तार कर लिया।