{"_id":"5b4cf1604f1c1b49748b53b3","slug":"41531769184-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो चालकों ने सीपीयू के खिलाफ रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो चालकों ने सीपीयू के खिलाफ रैली निकाली
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सीपीयू की कार्यशैली से आक्रोशित टैंपो चालकों व मालिकों ने भेल सेक्टर-4 से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान टैंपो चालकों व मालिकों ने सीपीयू कर्मियों पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन के दौरान टैंपों चालक सतबीर ने कहा कि सीपीयू कर्मी आए दिन लाइसेंस व परमिट के नाम पर चालकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। चालान के नाम पर अधिक शुल्क वसूल किया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर आए दिन सीपीयू चेकिंग करने पर जुट जाते हैं। टैंपो में सवारियों की संख्या सही होने के बाद भी कागज चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है। चालान एवं वाहन सीज जैसी कार्रवाई की जा रही है। खुर्शीद प्रधान ने कहा कि चालकों की जरा सी गलती पर वाहनों को सीज करना न्याय संगत नहीं है। चालकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांग की कि सीपीयू पुलिस कर्मियों का उत्पीड़न बंद किया जाए वरना टैंपो चालक बेमियादी चक्काजाम करेंगे। इस अवसर पर परवेज, शकील, मोबीन, रियासत, अनिल, आदेश, संदीप, बबलू चौहान, सुनील चौहान, शानू, यूसुफ, सुनील कुमार, रियाज, शाकिर आदि शामिल रहे।