फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   योग और आध्यात्म से बदलेगा युग: महाराज

योग और आध्यात्म से बदलेगा युग: महाराज

Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
योग और आध्यात्म से बदलेगा युग: महाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि योग और आध्यात्मिक ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि जब हम मिलकर पूरी शक्ति के साथ कार्य करते हैं तब एक विशाल परिवर्तन आता है और परिवर्तन की संभावना बनती है। देश में योग और आध्यात्म ज्ञान का प्रचार होगा तो अज्ञान समाप्त होगा। उन्होंने सबसे शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए काम करने का आह्वान किया।
ऋषिकुल मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति के तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि सद्भावना के लिए हम सबको काम करना होगा। सतपाल महाराज ने कहा कि एक जमाने में हमारा देश सोने की चिड़िया के नाम से विख्यात था, क्योंकि भारत के पास आध्यात्म ज्ञान की शक्ति थी।
विज्ञापन

विदेशों में भारत की शक्ति का बड़ा प्रचार-प्रसार था, लेकिन आज हम भारत की आध्यात्मिक शक्ति को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको देश के गौरव को पहचानने तथा उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए काम करने की जरूरत है। आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार करके ही हम भारत को फिर से विश्वगुरु का स्थान दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतों ने सदैव समाज को आध्यात्म की शक्ति से मजबूत किया है। आज भारत माता की रक्षा सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर राष्ट्र सुरक्षित है तभी हम सुरक्षित हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमें संतों के निर्देशों पर चलकर आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना होगा।
सतपाल महाराज ने बैसाखी पर्व के महत्व को समझाते हुए ाकहा कि गुरु गोविंद सिंह के चालीस शिष्य जब उन्हें छोड़कर चले गए और फिर वापस आकर दुश्मनों को युद्ध में परास्त किया और अपनी गलती की माफ़ी मांगी तो गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें अमृत चखाकर गलती से मुक्त कर दिया था। कहा कि उन चालीस मुक्तों की याद में यह पर्व मनाया जाता है।
सम्मेलन के दूसरे दिन ऋषिकुल कालेज मैदान में सुबह छह से आठ बजे तक तक प्रसिद्ध योगाचार्य अजय राणा ने सैकड़ों लोगों को योग प्रशिक्षण दिया। बाद में स्वच्छता अभियान के तहत महात्मा कमलेशानंद के नेतृत्व में मानव उत्थान सेवा समिति के युवा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल कालेज मैदान से प्रेमनगर आश्रम तक स्वच्छता अभियान चलाया।

सम्मेलन में आए हुए मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने सतपाल महाराज, अमृता रावत, विभु महाराज, सुयश महाराज का फूल.मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महंत हरिसंतोषानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed