{"_id":"5ad0e4694f1c1b6d098b458b","slug":"41523639401-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर करेंगे जिले का समग्र विकास: सविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकर करेंगे जिले का समग्र विकास: सविता
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी पर शासन स्तर से निलंबित जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने हाईकोर्ट से बहाली के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सदस्यों के साथ अनौपचारिक बैठक कर जिले के विकास की भावी योजनाओं पर चर्चा की।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने कहा कि कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई राजनीतिक आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सच की जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि बैठक में जिले के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर जिले का समग्र विकास किया जाएगा। शासन की ओर से उनके निलंबन के बाद गठित की गई तीन सदस्यीय समिति की ओर से विकास का कोई काम नहीं किया गया। अब नए सिरे से पूरा एजेंडा तैयार कर सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि शासन की ओर से की गई कार्रवाई से जिले के विकास को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बैठक में किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह, विजयपाल , रोशनलाल, सुखविंदर कौर, गुरजीत सिंह लहरी, प्रीति चौहान, फूल कुमार, फसाद अली, कविता, बालेश, लतीफन, मोनिका चौहान, इसराइला, तोषी सैनी समेत बड़ी संख्या में जिला पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।