{"_id":"5ac51cb34f1c1bc7618b57a8","slug":"41522867379-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसचिव को हटाए जाने की मांग को लेकर फूंका पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसचिव को हटाए जाने की मांग को लेकर फूंका पूतला
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अपने मांगों को लेकर आक्रोशित छात्रों ने अमन चौक पर एकत्रित होकर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक कुलसचिव को नही हटाया जाता आमरण अनशन जारी रहेगा।
विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैरन तले एबीवीपी के जिला सहसंयोजक तरुण चौहान, मनीष मलिक और अनुज कालखंडे का आमरण अनशन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। विवि प्रशासन के बुलावे पर छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से अपने मांगों को लेकर वार्ता की। कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुुमार ने छात्रों की सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। छात्र सभी मांगों को लिखित में आश्वासन देने पर अड़े रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ पूर्व की भांति वादा खिलाफी की गई तो छात्र एबीवीपी के बैनर तले पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आमरण अनशन पर बैठे तरुण चौहान, मनीष मलिक और अनुज कालखंडे ने छात्रों को संबोधित किया। छात्र संघ के उपाध्यक्ष गोविंद पंवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेश विद्यार्थी और एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि छात्रों के हितों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबियत लगातार बिगड़ रही, लेकिन विवि प्रशासन छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
इस अवसर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान, जिला संयोजक मोहित चौहान, नगर मंत्री आदित्य गौड़, राहुल शर्मा, रघुनंदन जोशी, पीयूष चौहान, करन वर्मा, शिवम भारद्वाज, शुभम सैनी, अशीष चौधरी, अभिषेक चौहान, करन वर्मा, विमल भट्ट, वैभव चौहान, नवीन यादव, सुमित चौधरी, हिमांशु वत्स, शुभम पंवार, शुभम त्यागी आदि मौजूद थे।