फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बैरागी द्वीप की कुंभ भूमि कराया जा रहा है अवैध कब्जा

बैरागी द्वीप की कुंभ भूमि कराया जा रहा है अवैध कब्जा

Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बैरागी द्वीप की कुंभ भूमि कराया जा रहा है अवैध कब्जा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बैरागी द्वीप कनखल की कुंभ भूमि पर योजनाबद्ध कब्जा कराया जा रहा है। जीएमओयू और कुछ प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसियों ने अपनी बसों की पार्किंग बैरागी द्वीप में करा दी है। पार्किंग शुरू होने से मेला भूमि पर कब्जा कर ढाबे भी खुल गए हैं।
सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया कि बैरागी द्वीप अवैध बस अड्डा हटा दिया गया है। सिंचाई खंड के उप राजस्व अधिकारी एनएस कुंडरा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने बैरागी कैंप से बसों की अवैध पार्किंग को हटाने का निर्देश दिए थे। बसों की पार्किंग तथा अन्य अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार और बुधवार को भी कार्रवाई की गई। सिंचाई खड़ के कई कर्मचारियों ने बताया कि पूरा बैरागी द्वीप पर ही कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गऊघाट पुल के पास पर्यटन विभाग ने अवैध रूप से निर्मित गेस्ट हाउस को ठेके पर दिया है। उसके ठेकेदार ने भी आस-पास अवैध दुकानें लगवाकर दी हैं।
विज्ञापन

ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान में प्रशासन ने पार्किंग का ठेका दिया है। जब ठेकेदार ने पार्किंग शुल्क मांगना शुरू किया तो जीएमओयू ने अपनी बसें बैरागी कैंप ले गए हैं। कोर्णाक तथा अन्य बस वाले भी बैरागी कैंप चले गए। बताया जाता है कि पार्किंग ठेकेदार ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की तो उनका पारा चढ़ गया और सिंचाई विभाग के अधिकारी को अवैध पार्किंग हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद ही सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed