फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   4 lakh cash recovered from Fortuner car

फॉर्च्यूनर कार से 4 लाख की नकदी बरामद

Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
4 lakh cash recovered from Fortuner car
शिवालिक नगर के पास पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े गए 4 लाख 40 हजार रुपये । - फोटो : HARIDWAR
रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार से 4 लाख 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। कार में हर्बल हिमगंगे तेल में काम करने वाले विक्रम बर्मन निवासी विष्णु गार्डन कनखल सवार थे। पुलिस की सूचना पर फाइनेंसर स्टेटिक टीम मौके पर पहुंची और नोटिस देकर नकदी को रानीपुर कोतवाली के मालखाने में सुरक्षित जमा करा दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने शिवालिकनगर में चेकिंग करते हुए एक फॉर्च्यूनर कार रोककर तलाशी ली। कार से 4 लाख 40 हजार लाख रुपये की नकदी मिली है। चालक ने अपना नाम राजेश निवासी जेजे ब्लॉग 23/201 पश्चिमी सगरपुर जनकपुरी नई दिल्ली बताया।
विज्ञापन

कार में ही विक्रम वर्मन निवासी 31 हिमगिरि विहार विष्णु गार्डन कनखल हरिद्वार सवार थे। वह जीके बर्मन हर्बल हिम गंगे तेल में काम करते हैं। नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मौके पर चुनाव आयोग की ओर से गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को बुलाया गया। फाइनेंसर स्टेटिक टीम ने नोटिस देकर पैसे को थाने पर जमा करा दिया है। एसएसपी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed