फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   39 house owners fined Rs 3.90 lakh for not getting verification done

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 39 मकान मालिकों पर 3.90 लाख जुर्माना

Mon, 01 Sep 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
39 house owners fined Rs 3.90 lakh for not getting verification done
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने रविवार को रावली महदूद क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों को बिना सत्यापन रखने वाले 39 मकान मालिकों के चालान काटते हुए उनसे कुल 3 लाख 90 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 125 मकानों का सत्यापन किया। इस दौरान पाया गया कि 39 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। अभियान के दौरान आमजन को जागरूक भी किया। मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि किरायेदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से उनका सत्यापन कराएं। वहीं क्षेत्रवासियों को नंबर प्लेट लगाकर ही बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान एसआई अनिल बिष्ट, इंद्रजीत सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, मनीषा नेगी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed