फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   36 caught in illegal mining vehicle

अवैध खनन में पकड़े 36 वाहन

Mon, 25 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार/श्यामपुर। एंटी माइनिंग सेल ने श्यामपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन का एक बार फिर भंडाफोड़ किया है। श्यामपुुर क्षेत्र के सजनपुर पीली गांव से सटी गंगा की मुख्य धारा से अवैध खनन करते तीन पोकलैंड, 21 ट्रैक्टर ट्रालियां, 12 डंपर कब्जे में ले लिए। अंधेरे का लाभ उठाकर खनन में जुटे लोग फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है यहां से खनन सामग्री स्टोन क्रशरों पर पहुंचाई जा रही थी।  

विज्ञापन

शनिवार देर रात सेल के सीईओ व आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल की अगुवाई में टीम सजनपुर पीली गांव के पास गंगा में पहुंची। अंधेरे में तीन पोकलैंड मशीन खनन कर रही थीं। टीम ने जब छापा मारा तो खनन करने वालों में अफरा तफरी मच गई। कई ट्रैक्टर ट्रालियां व डंपर को भगाने में चालक सफल रहे। घेराबंदी कर टीम ने 21 ट्रैक्टर ट्रालियां, तीन पोकलैंड व 12 डंपर कब्जे में ले लिए। आईजी के पहुंचने की खबर मिलने पर श्यामपुर पुलिस के भी होश उड़ गए। एसओ गिरीश चंद्र शर्मा भी वहां पहुंच गए। आईजी के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस ने सभी वाहन को गंगा से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि अवैध खनन सामग्री आसपास के स्टोन क्रशरों में पहुंचाया जा रहा था। इन क्रशर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
अर्द्धकुंभ की चिट लगाकर हो रहा अवैध खनन
हरिद्वार। अवैध खनन ढो रहे किसी वाहन में अर्द्धकुंभ मेले की चिट लगी थी तो किसी में फोरलेन का निर्माण कर रही एरा कंपनी के नाम की चिट चिपकी हुई थी। अर्द्धकुंभ कार्य की चिट जिस डंपर पर चिपकी थी उस पर नीचे सिंचाई विभाग लिखा हुआ था। क्योंकि, इन वाहन को फिर कोई चेक नहीं करता है और खनन माफिया अपने मकसद में सफल रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुलिस और वन विभाग साधे हैं चुप्पी
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस और वन विभाग अवैध खनन को लेकर चुप्पी साधे है। इस क्षेत्र में काफी समय से खनन हो रहा है। इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को भी है। यह क्षेत्र वन विभाग के अधीन होता है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

----------
मंडरा रहे थे खनन माफिया
हरिद्वार। एंटी माइनिंग टीम जब कार्रवाई कर रही थी तब घटनास्थल के इर्द गिर्द खनन माफिया भी मंडरा रहे थे। बताते हैं कि कुछ प्रभावशाली लोगों के इशारे पर खनन का यह खेल चल रहा है। यहां एक क्रशर पहले भी सीज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed