{"_id":"5dd6d92c8ebc3e54ae28411d","slug":"35-lakh-seized-from-doctor-in-the-name-of-selling-plot-haridwar-news-drn326788653","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड बेचने के नाम पर चिकित्सक से 35 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंड बेचने के नाम पर चिकित्सक से 35 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल में आवासीय भूखंड के नाम पर एक डॉक्टर से 35 लाख की रकम हड़प ली गई। पीड़ित डॉक्टर ने कनखल के एक प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को डॉ बृजेश कुमार पुत्र हरीश चंद्र निवासी गांव बौंगला ने शिकायत की थी। शिकायती पत्र में कहा था कि कनखल के शर्मा कंस्ट्रक्शन के स्वामी आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली निवासी मोहल्ला म्याना कनखल ने ज्ञानलोक कॉलोनी में आवासीय भूखंड दिखाया था। सौदा तय होने पर अलग अलग समय पर तारीख में 35 लाख की रकम अदा कर दी गई। आरोप है कि जब वह भूखंड पर निर्माण कार्य पहुंचे तब वहां एक व्यक्ति पहुंच गया। उस व्यक्ति ने भूखंड को अपना बताया था और प्रॉपर्टी डीलर ने उसकी रकम लौटाने की बात कही थी। आरोप है कि अब रकम मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी जा रही है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी मोहल्ला म्याना कनखल, तरनजीत सिंह निवासी गांव सहदेवपुर बहादराबाद, हरणानंद व आलोक शर्मा के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कौन है प्रॉपर्टी डीलर टुल्ली
हरिद्वार। 35 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में फंसे प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2014 में रुड़की के गांव बेलड़ा में महानिर्वाणी अखाड़े के संत सुधीर गिरि की गोलियों से भूनकर हत्या करने का आरोप है। 26 माह बाद हरिद्वार पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए टुल्ली को हत्याकांड का मुख्य कर्ताधर्ता बताया था। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के भाड़े के दो शूटर एवं एक आर्म्स डीलर को गिरफ्तार किया था। उसी दौरान महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े रहे संत विनोद गिरि उर्फ हनुमान बाबा ने भी टुल्ली के खिलाफ हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले साल कनखल पुलिस ने टुल्ली को अपराधी सुनील राठी गैंग से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।