{"_id":"5c952639bdec22145544e84c","slug":"31553278521-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने जमकर मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने जमकर मनाई होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
श्री दक्षिण काली मंदिर के प्रांगण में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में संतों ने जमकर होली के रंग खेले। इस दौरान संतों ने आश्रम में श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि आदि अनादि काल से भारत के विभिन्न राज्यों में होली पर्व उमंग व उल्लास के साथ मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व आपसी सद्भावना व प्रेम को भी दर्शाता है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को होली पर्व की महत्ता बताई। बाबा हठयोगी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व सद्भावना का प्रतीक है। स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि होली का पूजन करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मेयर मनोज गर्ग नेदक्षिण काली मंदिर में मां की पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद, स्वामी सत्यव्रतानंद, बाबा काली कमली वाले, स्वामी धर्मदेव, स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महंत कमलदास, स्वामी हरिचेतनानंद, पदम सिंह, विक्रम भुल्लर, अंकुश शुक्ला, अनुज दुबे, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।