फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर चल रहा धरना समाप्त

अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर चल रहा धरना समाप्त

Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर चल रहा धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय सांकेतिक धरना रविवार को समाप्त हो गया। धरने के अंतिम दिन संतों और भाजपा नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि समाज के लिए नासूर बन गए आतंकवाद का खात्मा होना जरूरी है। पाकिस्तान परस्त आतंकवादी बेगुनाहों व भारतीय सैनिकों की जान ले रहे हैं। कश्मीर में जारी आतंकवाद के खात्मे के लिए अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35 को तत्काल हटाया जाना जरूरी है। इस दौरान हरजीत सिंह, आशु चौधरी, नितिन वालिया, भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य भोला झा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। धरने के समापन पर आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed