फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ण्ण्ण्सोसायटी रजिस्ट्रार को जवाब देने की तैयारी

ण्ण्ण्सोसायटी रजिस्ट्रार को जवाब देने की तैयारी

Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ण्ण्ण्सोसायटी रजिस्ट्रार को जवाब देने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सोसायटी रजिस्ट्रार की ओर से गंगा सभा की बैठक पर रोक लगाने के बाद अब महामंत्री खेमा रजिस्ट्रार को जवाब देने की तैयारियों में जुटा है।
महामंत्री को उस समय बड़ा धक्का लगा था, जब वयस्क मतदान के लिए बुधवार को बुलाई गई सभा की बैठक पर रजिस्ट्रार ने रोक लगा दी थी। अब विपक्षी खेमे द्वारा उठाई शिकायतों का निवारण सिलसिलेवार किया जाएगा।
गंगा सभा के महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने बताया कि वयस्क मताधिकार की मांग पुरानी है और वे बैठक कर इस पर सदस्यों की राय मांग रहे थे। गंगा सभा के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी संशोधन एजेंडे पर लाकर तथा बैठक बुलाकर किया जाएगा। इसलिए उन्होंने 20 जूून की बैठक में प्रधानसभा की ओर से पारित प्रस्ताव के आधार पर बैठक बुलाई थी। महामंत्री ने माना कि उन्हीं के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा उनके प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व सभापति ओमप्रकाश शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के साथ सोसायटी रजिस्ट्रर के कार्यालय भी गए। जबकि सभा के मसलों को सभा के पटल पर ही रखकर हल करना चाहिए। रजिस्ट्रार के निर्देश पर बुधवार की बैठक स्थगित की गई। अब शीघ्र ही उठाए गए सवालों का जवाब बिंदुवार दिया जाएगा। उनके साथी जवाब लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, गंगा सभा के पूर्व पदाधिकारियों ने बैठक पर रोक को न्याय की विजय के रूप में लिया है। पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने एक बार भी सबकी राय से काम करने का निर्णय नहीं लिया। यदि वे सभा का मंच उपलब्ध कराकर पक्ष- विपक्ष के साथियों को बुलाते तो कोई हल निकल सकता था। गंगा सभा के लिए सौ वर्ष तक अनेक महापुरुषों ने बड़े-बड़े काम किए हैं। किसी को भी महामना के सिद्धांतों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed