फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 घंटे से अधिक की बिजली कटौती ने किया ग्रामीणों को परेशान

24 घंटे से अधिक की बिजली कटौती ने किया ग्रामीणों को परेशान

Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से अधिक की बिजली कटौती ने किया ग्रामीणों को परेशान
24 घंटे से अधिक बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन

श्यामपुर। क्षेत्र में बिजली कटौती से 14 गांव के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन का स्थानांतरण करने की विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से मांग की है।


बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे से शुक्रवार को देर शाम तक श्यामपुर क्षेत्र में बिजली गुल रही। विभाग के जेई और लाइनमैन के मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हैं। गांव के फकीरचंद, अनिल चौहान, मामचंद, देवेंद्र नेगी, धर्मवीर, सोमपाल, राजकुमार, ओमप्रकाश का कहना है कि चंडीघाट बिजली घर से कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, सजनपुर, बाहरपीली, पीलीपडाव, दुधला दयालवाला, गैंडीखाता, नौरंगाबाद, गुज्जर बस्ती, लहाडपुर, चिड़ियापुर गांव में बिजली सप्लाई की जाती है। बृहस्पतिवार की शाम से ही इलाके में बिजली कटौती की गई है। इससे 12 गांव में 24 घंटे बाद भी बिजली सुचारू नहीं होने से ग्रामीण पेयजल के लिए तरसते रहे हैं। बिजली सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों के मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रहे गए हैं। उमसभरी गर्मी में ग्रामीण रातभर सो नहीं सके। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय कर्मचारी को फोन कर जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्होंने पहले ही नंबर बंद कर लिए थे। ग्रामीणों ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से जेई और लाइनमैन के स्थानांतरण करने की मांग की है। बिजली विभाग के जेई नीरज कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली सप्लाई बंद की गई थी। फाल्ट सही करने के बाद बिजली सुचारु रूप से चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed