फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं का फूंका पुतला

...केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं का फूंका पुतला

Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
...केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं का फूंका पुतला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल वेज रिवाइज ट्रेड यूनियन संघर्ष मोर्चा ने हीप मेन गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रर्दशन किया। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए एकतरफा वेज रिवीजन के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं का पुतला फूंका।

हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से दिसंबर 2017 के प्रथम सप्ताह में अधिकारियों की वेज की डीपीई की गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। लेकिन चार महीनों से केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं के समय न देने से मजूदरों की वेज वार्ता प्रारंभ नहीं हो पाई है। प्रबंधन ने केंद्रीय नेताओं की शह पर अधिकारियों का वेज जारी कर दिया है। अब तक अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं मजदूरों का वेज एक साथ हुए है। केंद्रीय नेताओं की ओर से मजदूरों के वेज के प्रति गंभीर नहीं होने से मजूदरों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रह है। भेल कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यदि भेल प्रबंधन ने वेज रिवीजन को वार्ता के लिए जल्द मीटिंग नहीं बुलाई तो मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हैैवी इलैक्ट्रिकल्स मजूदर यूनियन के महामंत्री करण सिंह नायक, उपाध्यक्ष अुर्जन सिंह, विकस सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, अश्वनी चौहान, अरविंद कुमार, अब्बास, आशीष सैनी, पान सिंह, अमित गोगना, रविंद्र चौहान, केएल दीवान, रवि कश्यप, विजय यादव, बलवीर सिंह रावत, पूरण सिंह रावत, जय प्रकाश राय, इंद्रजीत यादव, विजय यादव, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed