{"_id":"58bad36b4f1c1b7f5983295a","slug":"29-brick-kilns-hanging-sword-of-captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 ईंट भट्ठों पर लटकी बंदी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 ईंट भट्ठों पर लटकी बंदी की तलवार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 04 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के मानकों का पालन न कराने पर कार्रवाई की जद में आए जिले के 29 ईंट भट्ठों पर बंदी की तलवार लटक गई है। जिला पंचायत ने इन भट्ठों के मालिकों को नोटिस जारी करते हुए इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव के दौरान आदेशों का अनुपालन नहीं करा पाने के कारण जिला पंचायत की ओर से अब जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अनुपालन में मदद मांगी गई है।
एनजीटी ने पिछले साल ईंट भट्ठों के लिए गाइड लाइन जारी की थी। जिसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई थी। शासन ने इसे लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन भी किया था। कमेटी की ओर से ईंट भट्ठों पर एनजीटी के मानक परखने के बाद उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने थे। पिछले साल अक्तूबर में निर्देश देने के बाद 84 ईंट भट्ठों के मालिकों ने तो अनापत्ति प्रमाणपत्र ले लिए, लेकिन 29 ईंट भट्ठा मालिकों ने नहीं लिए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरकेएन त्रिपाठी ने बताया कि मानक पूरे न करने पर 29 ईंट भट्ठों को बंद करने के नोटिस उनके मालिकों को जारी किए गए हैं। संबंधित तहसीलों और पुलिस अधिकारियों को भी इनकी प्रति भेजी गई है। इन निर्देशों का चुनावी व्यस्तता के कारण प्रशासन अभी तक पालन नहीं करा पाया। अब प्रशासन को दोबारा चिट्ठी भेजी गई है। जिसमें ईंट भट्ठों को बंद कराने में मदद मांगी गई है।