फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   28 buses of roadways went to Rajasthan and Mathura to take force

फोर्स को लेने राजस्थान व मथुरा रवाना हुई हरिद्वार डिपो की 28 बसें

Wed, 09 Feb 2022 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
28 buses of roadways went to Rajasthan and Mathura to take force
चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से वाहनों की मांग पर रोडवेज की बसें और टैक्सियों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इसी क्रम में रोडवेज की 28 बसों को फोर्स लाने के लिए राजस्थान के कोटा व सीकर और यूपी के मथुरा रवाना कर दिया गया है। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार यह बसें अब मतदान के बाद ही लौटेंगी। जिससे यात्रियों को अब एक सप्ताह तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं 12 फरवरी को 24 बसों को जिला मुख्यालय पर भी भेजा जाएगा। जहां से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

14 फरवरी को चुनाव है और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को राजस्थान के कोटा शहर के लिए 16, सीकर के लिए पांच बसों को भेजा गया था। वहीं बुधवार को यूपी के मथुरा भी पांच बसों को फोर्स को लाने के लिए भेजा गया है। बसों के अधिग्रहण से यात्रियों का संकट बढ़ गया है। बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार डिपो के बेड़े में कुल 111 बसें हैं। जिसमें 90 बसों का संचालन किया जाता है। 21 बसें ऑफ रूट या फिर वर्कशॉप में खड़ी रहती है। इसमें से 55 अनुबंधित बसें हैं। 56 बसें रोडवेज की हैं। 12 फरवरी को चुनाव में 24 बसों के और जाने से रोडवेज पर निगम की चार बसें ही बचेंगी। ऐसे में अनुबंधित बसों के सहारे यात्रियों को सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डग्गामार उठाएंगे चुनाव का फायदा
चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से अब डग्गामार इसका फायदा उठाएंगे। बस अड्डे पर आगामी एक सप्ताह तक बस न मिलने के कारण लोकल रूटों पर तो डग्गामार वाहन चालक जमकर चांदी काटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी खर्च में दिए गए 600 रुपये
फोर्स को लाने के लिए भेजी गई रोडवेज की बसों के चालकों को 600 रुपये अग्रिम खर्च के लिए दिए गए हैं। ताकि उन्हें फोर्स को गंतव्य तक जाने के दौरान खाना खाने में कोई परेशानी न हो।

फोर्स को लाने के लिए 28 बसें राजस्थान व मथुरा में गई है। 24 बसों को 12 फरवरी को जिला मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
- प्रतीक जैन, एआरएम, हरिद्वार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed