फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 officers from Malaysia observed the administrative functioning in the district

Haridwar News: मलयेशिया से आए 24 अधिकारियों ने जिले में देखी प्रशासनिक कार्यप्रणाली

Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
24 officers from Malaysia observed the administrative functioning in the district
हरिद्वार। मलयेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र केंद्र सरकार की ओर से नोडल डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचा। प्रशिक्षु अधिकारियों के नौवें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार में शासन की व्यापक संरचना, राज्य की शासन व प्रशासनिक व्यवस्था, जिला प्रशासन की संरचना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जिलाधिकारी के जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में विभिन्न कार्यों, दायित्वों तथा आपदा के समय उपयोग की जाने वाली विशेष शक्तियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी की जनपद में भूमिका, कार्यों व दायित्वों के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षु टीम की ओर से पूछे गए प्रश्नों का संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिए। एसपी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस संरचना और कानून व्यवस्था के अलावा कुंभ मेलों में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में सीएमओ डॉ. आर के सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मलयेशिया के प्रशासनिक टीम लीडर मोहम्मद नासिर, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल और आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed