फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 complaints, five of the salvage

24 शिकायतें, पांच का निस्तारण

Sat, 21 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 21 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

लक्सर। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के न पहुंचने पर उपजिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी। इस दौरान आई 24 शिकायतों में से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दी गई।

विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में एसडीएम मोहम्मद नासिर फरियादियों की समस्या सुनी। जनता दरबार में मुआवजा राशि व आय जाति प्रमाण पत्रों की सबसे ज्यादा शिकायतें थी। कर्णपाल सिंह ने मुआवजा राशि के चेक में नाम सही कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। गुरुमुख सिंह ने जाति प्रमाणपत्र न बनने को लेकर शिकायत दर्ज कराई, डाक्टर राजबीर सिंह भूरना ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि खेतों मे जा रही सड़क को कुछ लोग दबंगता दिखाते हुए बनने नहीं दे रहे हैं। जनता दरबार में तहसीलदार प्रकाश शाह, लक्सर सीएचसी प्रभारी डा. अनिल वर्मा, विकास खंड लक्सर से विजय लक्ष्मी पोखरियाल, खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, लोनिवि के ईई एसएस यादव व लक्सर पशु चिकित्सा अधिकारी राजपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
लेखपाल मांग रहे सुविधा शुल्क
लक्सर। शुक्रवार को विकास खंड लक्सर में आयोजित जनता दरबार में दरगाहपुर निवासी परविंदर, चतरपाल, कुंवरपाल, सुभाष, भोपाल, गीता,, विपिन, रामपाल आदि ने शिकायती पत्र देकर एसडीएम को बताया कि मार्च अप्रैल में बेमौसम बारिश से फसलें नष्ट हो गई थी। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए गांव के कुल 500 किसानों में से लगभग 50 लोगों को मुआवजेे के चेक मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का लेखपाल मुआवजे के चेक देने में सुविधा शुल्क वसूल कर रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से लेखपाल के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करतेे हुए चैक दिलाने की मांग की है। एसडीएम मोहम्मद नासिर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed