फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   230 Kanwariyas and passengers sent back from Haridwar

हरिद्वार से शुक्रवार को 230 कांविडयां-यात्री भेजे गए वापस

Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
230 Kanwariyas and passengers sent back from Haridwar
हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास बाजारों में यात्रियों की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के साथ ही कांवड़ियों और यात्रियों का ट्रेनों से धर्मनगरी आना जारी है। पुलिस व प्रशासन के सख्त रवैये के चलते गंगाजल लेने के लिए आने वाले यात्रियों को वापस भेजा रहा है। बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद धर्मनगरी में गंगाजल लेने के लिए आने वाले कांवड़ियों को रोकने के लिए लगातार सख्ती की जा रही है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से आए 140 यात्रियों को शटल बस से और 120 यात्रियों को वापस जाने वाली ट्रेनों का टिकट कराकर वापस भेजा गया। इसके साथ ही योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश आने वाली ट्रेनों से विभिन्न राज्यों से कांवड़ यात्रा के लिए आए कुल 13 व्यक्तियों की पहचान कर ट्रेनों से व 60 लोगों को बसों से वापस भेजा गया। रुड़की स्टेशन से भी 22 यात्रियों को वापस किया गया।
विज्ञापन

------
महामारी एक्ट में पुलिस ने की कार्रवाई
सामाजिक दूरी का पालन न करने और मास्क न लगाने पर पुलिस ने महामारी एक्ट में कार्रवाई भी की। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 95, लक्सर रेलवे स्टेशन पर 10, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 46 व योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर 114 यात्रियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
550 यात्रियों का कराया गया कोविड टेस्ट
बिना कोविड टेस्ट कराए आने वाले 550 यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर टेस्ट कराया गया। वहीं योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर 119 व रुड़की स्टेशन पर 178 और लक्सर रेलवे स्टेशन पर 30 यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया गया।
---------
रेलवे स्टेशनों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। ट्रेनों के साथ ही स्टेशनों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
- मनोज कात्याल, एएसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed