फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   परिचित ही थे लूट की वारदात में शामिल अपराधी !

परिचित ही थे लूट की वारदात में शामिल अपराधी !

Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
परिचित ही थे लूट की वारदात में शामिल अपराधी !
हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान के साथ घटी वारदात में शामिल अपराधी परिचित ही थे। इस बात का अंदेशा खुद पीड़िता ने जताया है। क्योंकि वारदात को अंजाम देने के वक्त अपराधी उसके पति कदम सिंह चौहान की मौजूदा लोकेशन से बेहतर ढंग से वाकिफ थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को जब दरवाजे पर लगी घंटी बजी तो मासूम माही दरवाजा खोलने पहुंच गई। हाथ में केले और अंगूर से भरी पॉलीथिन लिए मौजूद अपराधी सीधे खुद को उसके पिता का परिचित बताते हुए अंदर घुस आए। वारदात को अंजाम देते वक्त अपराधियों ने जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान को उसके पति की लोकेशन की जानकारी होने की बात कही। यह भी कहा कि वह उनका वक्त बर्बाद न करें क्योंकि उसका पति चंद मिनट में ही लौटने वाला है। फिर जब महिला टस से मस नहीं हुई तब उनकी बेटी माही की गर्दन पर चाकू रख दिया। बेटी की गर्दन पर चाकू रखा देख घबराई प्रीति ने लॉकर का नंबर तक दे दिया। प्रीति चौहान का कहना है कि उसे पक्का अंदेशा है कि घटना को परिचितों ने ही अंजाम दिया है। उन्होंने हैरानी जताई कि उसके पति की लोकेशन उन्हें कैसे पता। प्रीति का कहना था कि बदमाशों ने हाथ में पहनी छह अंगुठियां और सोने का कड़े भी उतरवाकर लूट ली। प्रीति का कहना है कि बदमाशों ने जूतों में धारदार हथियार छिपाए हुए थे।
विज्ञापन

-------------------
अंकल मेरी गुल्लक बच गई
हरिद्वार। अंकल मेरी गुल्लक बच गई। गंदे अंकल मेरी गुल्लक नहीं ले जा सके। छह साल की मासूम माही अपनी गुल्लक को हाथ में लेकर बेबाकी से यह बात बोल रही थी। जब माही से पूछा तो उसने पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से बयां भी किया। हालांकि उसके चेहरे पर खौफ नहीं दिखाई दिया। मासूम इस सब घटना को पीछे छोड़कर घर के बाहर बच्चों के साथ खेलने में मशगूल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आठ माह पूर्व हुए थे इस घर में शिफ्ट
हरिद्वार। करीब आठ माह पूर्व इस नए घर में शिफ्ट हुए भाजपा नेता के घर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। भाजपा नेता की मानें तो उन्हें कैमरे लगवाने थे लेकिन वक्त नहीं मिल रहा था। घर के ठीक सामने लगा एक सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। सीआईयू और स्थानीय पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
--------------------
मोटरसाइकिल पर आए थे बदमाश
हरिद्वार। दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। इस बात की जानकारी एक चश्मदीद ने दी है। जिपं सदस्य के घर के ठीक सामने बने घर में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि एक युवक को उसने मोटरसाइकिल पर घर के बाहर देखा था। फिर कुछ देर बाद दो लोग अंदर से निकलकर आए और उन्होंने मुख्यद्वार को बाहर से बंद कर दिया। यह देखकर उनका दिमाग ठनका था। वह कुछ पूछ पाता तब तक वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकलने में कामयाब रहे।


होली के दिन घटी थी चोरी की वारदात
हरिद्वार। गुरुबख्श विहार में चोरी की तीन घटनाएं भी हाल फिलहाल में घटी हैं। होली के दिन एक साथ तीन घरों में चोरी कर ली गई थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed