{"_id":"5b92c4aa867a557f6917e8d3","slug":"21536345258-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में दुकान से मिली शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में दुकान से मिली शराब की बोतल
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नशे का तमाम सामान देखकर जिलाधिकारी भौचक्के रह गए। उन्होंने पुलिस को फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए और साथ ही एसएसपी को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी दीपक रावत जब अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे तभी कांगड़ा घाट के पास एक दुकान में घुसकर उन्होंने पॉलीथीन उठानी चाही तो वहां से शराब की एक बोतल मिली। इसके अलावा कुछ दुकानों पर स्मैक पीने की रेडीमेड कोन बिकती हुई पाई गई। कई दुकानों के पीछे बड़े बडे टीनशेड डालकर लोगों के बैठने का इंतजाम भी किया गया था, जहां बीड़ी सिगरेट और गुटखा आदि के रैपर पड़े मिले। माना जा रहा है कि यहां बैठाकर भी नशा कराया जाता है। जसवंत घाट के आपस पास शराब की खाली बोतलों का जखीरा और बीड़ी सिगरेट के रेपर पड़े पाए गए जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि यहां रात में शराबियों का जमघट लगा रहता है। घाटों पर भी ऐसे ही हालात मिले। जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शराब बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।