{"_id":"5b4b9a834f1c1b50748b50bf","slug":"21531681411-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विवि में कर्मचरियों की नियुक्ति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विवि में कर्मचरियों की नियुक्ति पर रोक
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रही कर्मचारियों की नियुक्ति पर शासन ने रोक लगा दी है। संस्कृत विवि ने प्रशासनिक अधिकारी सहित कई पदों पर आवेदन मांगे थे। इससे पूर्व विवि में 2016 में हुई करीब 15 शिक्षकों की नियुक्ति भी जांच के घेरे में हैं।
उत्तराखंड संस्कृत विवि प्रशासन ने शासन के संस्कृत शिक्षा विभाग के पत्र के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। विवि ने प्रशासनिक अधिकारी के तीन पदों पर प्रतिनियुक्ति सहित दो स्टेनो और एक क्लर्क के कुल छह पदों पर मई माह में आवेदन मांगे थे। 18 जूून तक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जमा होने के बाद शासन के संस्कृत विभाग ने विवि को पत्र भेजकर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जून में जारी शासन के संस्कृत विभाग के पत्र के आधार पर विवि में चल रही कर्मचारियों की नियुक्तियों प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। शासन के अग्रिम आदेश मिलने पर ही कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।