फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जनाक्रोश रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाने को किया आह्वान

जनाक्रोश रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाने को किया आह्वान

Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जनाक्रोश रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाने को किया आह्वान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। 12 जुलाई को जनाक्रोश रैली में ऋषिकुल मैदान और जटवाड़ा पुल से करीब 150 वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता रुड़की के लिए कूच करेंगे।
बुधवार को हरिद्वार क्षेत्र से रुड़की जाने के लिए महानगर कांग्रेस के साथ अन्य प्रकोष्ठों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि जनाक्रोश रैली से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली में जाने के लिए ऋषिकुल मैदान और जटवाड़ा पुल पर बसों का इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव सतीश कुमार दाबड़े के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली के लिए जगजीतपुर, अजीतपुर, कटारपुर, धनपुरा, रानीमजरा, शाहपुर, भट्टीपुर, सुल्तानपुर आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। सतीश दाबड़े ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने दलित, पिछड़ों एवं बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान, किरणपाल वाल्मीकि, श्यामसुंदर प्रधान, नाग सिंह कश्यप, दलीप राणा, लोकेश, सीताराम चेयरमैन, सत्यवीर चेयरमैन, नूरअली, जब्बार हसन, अब्दुल खादिल, गुलशन धनपुरा आदि शामिल हुए।
जनाक्रोश रैली के लिए कांग्रेस ने की बैठक
हरिद्वार। रुड़की में बृहस्पतिवार को होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिवालिक नगर कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराते हुए वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार तीनों की मुद्दों पर विफल रही। इससे किसनों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, डॉ. संजय पालीवाल, मनिराम, मेहर सिंह, पीएस कपिल, गुलबीर चौधरी, नारायण सिंह, बीएस पंवार, सतेंद्र वर्मा, कमल रोहेला, संजीव, विजय पटेल, राजेंद्र कुमार, एसपी मौर्या, पुनीत, अंबिका पांडे, सीपी सिंह, राजेंद्र भवर, विरेंद्र तेश्वर, दिनेश वर्मा, तेलुराम, राव फरमान अली, एसके शकरवाल, डॉ. सरीन, एसपी सिंह, रणबीर सिंह, पंकज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed