फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जिन्ना की फोटो हटाने के साथ जिन्ना हाउस जब्त करने की मांग

जिन्ना की फोटो हटाने के साथ जिन्ना हाउस जब्त करने की मांग

Fri, 04 May 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिन्ना की फोटो हटाने के साथ जिन्ना हाउस जब्त करने की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार के मुस्लिम समाज ने देशभर में जिन्ना की फोटो हटाने के साथ मुंबई में जिन्ना हाउस को जब्त करने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को सलेमपुर में मुस्लिम समाज की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर जाकर सजदा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ की मां के पैर छुए। वह नवाज शरीफ को जन्मदिन आदि पर मुबारकबाद पेश करते हैं। सुब्रम्णयम स्वामी मोहम्मद अली जिन्ना को दुनिया के टॉप लीडर में शुमार कर सेक्यूलर बताते हैं। इनके लिए भी कोई दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। जिन्ना ने सत्ता की खातिर भारत के टुकडे किए और वो हमारी नजर में बड़ा गुनाहगार है। राव आफाक अली ने कहा कि पाकिस्तान के वजूद में आने से आरएसएस को ही फायदा हुआ है। जबकि मुसलमानों को नुकसान पहुंचा है।

राव आफाक अली ने कहा कि मुस्लिमों बदतर हालत के लिए जिन्ना ही गुनाहगार हैं। ऐसे में उन्हें देश में जिन्ना की तस्वीर व जिन्ना हाउस बर्दाश्त नही है। उन्होंने केंद्र सरकार से जिन्ना की तस्वीर हटाने और जिन्ना हाउस को जब्त करने की मांग की है। शाहबाज अली एडवोकेट के संचालन में हुई बैठक में राव आबिद, मेहरबान कुरैशी, मनव्वर मलिक, इरफान अब्बासी, राव शानू सुन्हार, पप्पू, फैसल, आदिल सहराज, दायन, बिलाल, खुसरू सलमानी, कुतबुदीन अब्बासी, मुन्ना सलमानी, पंचम राणा, जुल्फिकार अली, मुब्बिसर खां, अतीक अहमद, राव रिफाकत, तनवीर कुरैशी, आबाद अल्वी, दिलशाद खान, राव माजिद, राव ईनाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed