{"_id":"5aeb562d4f1c1b05418b7f12","slug":"21525372461-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पतंजलि बेचेगी दिव्य जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पतंजलि बेचेगी दिव्य जल
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
नित्य नए उत्पादन बाजार में उतारने वाले बाबा रामदेव अब दिव्य जल लेकर आए हैं। यह जल अब तक मौजूद जलों में सबसे पवित्र बताया गया है। दिव्य जल की लांचिंग देश के ही नहीं बल्कि विदेशों के भी बाजारों में शीघ्र की जाएगी। बाबा रामदेव इस बार 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राजस्थान के कोटा में मनाएंगे।
हाल ही में बाबा ऑनलाइन कारोबार में उतरे हैं। दवाओं के साथ-साथ उनके अन्य उत्पादनों की बिक्री भी चरम पर है। कुछ ही समय पहले बाबा ने सीमित क्षेत्रों में दिव्य दूध उतारा था। यह दूध अभी बड़े शहरों के मेगा स्टोर्स पर उपलब्ध है। शीघ्र ही पतंजलि दूध देश भर में उपलब्ध होगा। दावा है कि यह दूध सर्वश्रेष्ठ है। इसी प्रकार अब दिव्य जल लाया गया है, जो शुद्ध जल की कमी को पूरा करेगा। बाबा रामदेव की ओर से पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि आज की दुनिया में 80 प्रतिशत बीमारियां दूषित पेयजल के कारण हो रही है। भले ही बाजार में अनेक कंपनियों के पानी उपलब्ध है लेकिन बोतलों में जिस प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, वही खराब है। इस के विपरीत पतंजलि का दिव्य जल विश्व के सबसे ऊंचे पैमाने परखा गया है। पतंजलि अनुसंधानशाला के वैज्ञानिकों ने जल की गुणवत्ता के बारे में दुनिया भर के विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की । सर्वश्रेष्ठ जल दिव्य जल के रूप में सामान्य दरों पर लोगों को उपलब्ध रहेगा।