{"_id":"5ad0e5584f1c1b5d098b459e","slug":"21523639640-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी: मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी: मदन कौशिक
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। कहा कि हर स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्र भक्ति का प्रतीक और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
शहरी विकास मदन कौशिक जलियांवाला कांड की 99वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन की ओर से जगजीतपुर में आयोजित दो दिसवीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति पूरे तरह जवाबदेह है। कहा कि हमें उनके आदर्शों को सदैव अनुसरण करना चाहिए। भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है, तो यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बल पर ही संभव है। गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गांधीवादी ने आजादी के आंदोलन में हरिद्वार के योगदान का परिचय देते हुए आजादी के दिनों की यादें ताजा कर दी। डा. भारत भूषण वेदालंकार ने आजादी की लड़ाई से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाते हुए सम्मेलन में देश भक्ति का जजबा भर दिया। शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अनमोल रत्न बताया। तो वहीं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग और सम्मेलन के संयोजक जितेंद्र रघुवंशी ने सेनानियों को समुचित सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
इस अवसर पर देश भर से आए 57 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बड़ी संख्या में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरांग सुंदर मिश्रा, डीपंपन्ना, हरिराम गुप्ता, गुरुचरण संगा, पदम प्रकाश शर्मा, सुधीर शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, धर्मवीर पालीवाल, अरविंद शर्मा, डा. रविकांत, बोबी नागपाल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान समेत बड़ी संख्या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके अनुयायी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने फोन पर किया संबोधन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मेलन में भाग लेने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने सरकार की ओर से सेनानियों को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी मोबाइल फोन पर सेनानियों की भावनाओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोबाइल फोन पर ही सम्मेलन को संबोधित भी किया। सरकार की ओर से सीएम ने सेनानियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही।