फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   .गायब संत को भूला कुंभनगरी का संत समाज

.गायब संत को भूला कुंभनगरी का संत समाज

Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
.गायब संत को भूला कुंभनगरी का संत समाज
हरिद्वार।
विज्ञापन

अपने उग्र तेवरों से केंद्र-राज्य की सरकारों के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद करने वाले संत समाज ने श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी रहे संत मोहनदास के गायब होने के मामले में अब खामोशी ओढ़ ली है। आठ माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस गायब संत को खोज निकालने में नाकामयाब रही है। दोनों राज्यों की भाजपा सरकार भी अब इस प्रकरण को भूल सी गई है।
सितंबर माह में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए निकले संत मोहनदास गायब हो गए थे। दिल्ली में ट्रेन के पहुंचने पर उनके सामने की बर्थ पर सवार यात्री ने खुलासा किया था कि जब ट्रेन दिल्ली पहुंची तब संत अपनी बर्थ पर मौजूद नहीं थे। उनका कुर्ता और सामान ट्रेन में ही मिला था।
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तब संत के मोबाइल फोन नंबरों की आखिरी लोकेशन वेस्ट यूपी के मेरठ में होना सामने आई थी। यूपी एवं उत्तराखंड पुलिस का पूरा फोकस मेरठ पर ही आकर ठहर गया था और अगस्त माह में संत के मेरठ के ही छोटे से होटल में दो दिन ठहरने की बात भी सामने आई थी। बावजूद इसके यूपी और उत्तराखंड एसटीएफ की खोज भी सिरे नहीं चढ़ पाई। संत के गायब होने पर हरिद्वार के संत समाज से लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी तब हुंकार भरी थी, उसी का नतीजा था कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद अखाड़े में पहुंचे थे। लेकिन कुछ दिन बाद संत समाज ने गायब संत को लेकर खामोशी की चादर ही ओढ़ ली। संत के गायब होने के पीछे तरह- तरह के किस्से कहानियां सामने आई, लेकिन वास्तविकता से किसी का जुड़ाव निकलकर नहीं आया। संतों की खामोशी को लेकर भी तरह- तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच पर खामोशी
राज्य सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार थी। फिर संत समाज ने सीबीआई जांच से हाथ क्यों पीछे खींच लिए, ये बड़ा सवाल है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद हामी भर दी थी कि उनकी सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed