फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बसपा के अंतरिक्ष और यूकेडी के त्रिवेंद्र ने किया नामांकन

बसपा के अंतरिक्ष और यूकेडी के त्रिवेंद्र ने किया नामांकन

Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बसपा के अंतरिक्ष और यूकेडी के त्रिवेंद्र ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार संसदीय सीट से शुक्रवार को बसपा और सपा के साझा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी, उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के त्रिबिरेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय शीशपाल ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का पांचवां दिन था। दोपहर करीब एक बजे बसपा और सपा के साझा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। समर्थकों को कोर्ट चौराहे के पास ही रोक लिया गया। जहां से डा. अंतरिक्ष अपने साथ प्रदेश प्रभारी सूरजमल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह आदि के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी दीवक रावत के कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकनपत्र दाखिल कराया।
विज्ञापन

इससे पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. अंतरिक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है। उनकी जीत पक्की है। इस दौरान पूर्व विधायक हरिदास, चौधरी चरण सिंह, रतिराम, रविंद्र पनियाला, सुभाष सैनी, मुकर्रम अंसारी, सरबत करीम अंसारी, चेयरमैन, शमशाद अली, बिजेंद्र चौधरी, मोहम्मद यूनुस अंसारी, धर्म सिंह बसपा के जिलाध्यक्ष योगराज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी शीशपाल और उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी त्रिबिरेंद्र सिंह रावत भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed