{"_id":"5c95263cbdec22140d56a547","slug":"201553278524-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीए की सील को दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीए की सील को दिखाया ठेंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
एचआरडीए की सील को ठेंगा दिखाकर कुछ बड़े पहुंच वाले व्यवसायियों ने एक आश्रम की अरबों रुपये मूल्य की भूमि पर कालोनी बनाने के लिए प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया है।
एचआरडीए के सभी अधिकारी व कर्मचारी लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर हैं। अवैध रूप से प्लाटिंग करने के राजनीतिक पहुंच वाले इसका फायदा उठाने में जुट गए हैं। अवैध निर्माण हरिद्वार-ऋषिकेश मुख्य मार्ग भूपतवाला में लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के समय से ही गति पकड़ा है। विवादित शंभु आश्रम के पुराने भवन को तोड़ने जाने की शिकायत पर 2016 में तत्कालीन एचआरडीए निधि यादव ने सील कर दिया था। तब से काम बंद पड़ा था, लेकिन अब अचानक एचआरडीए की सील गायब हो चुकी है और आश्रम के आगे हिस्से को तोड़ दिया गया है। आश्रम के अंदर आधे भाग में लगभग 10 हजार वर्ग फुट भूमि पर सीसी सड़क बनाई जा चुकी है और बिजली के खंभे लग गए हैं। एचआरडीए सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि शंभु आश्रम के अंदर खाली भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने और सड़क बनाने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच कराकर अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई, यदि प्राधिकरण की सील तोड़ी कई होगी तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।