फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गुरुकुल विवि ने देश को दिए होनहार कंप्यूटर वैज्ञानिक

गुरुकुल विवि ने देश को दिए होनहार कंप्यूटर वैज्ञानिक

Mon, 18 Feb 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल विवि ने देश को दिए होनहार कंप्यूटर वैज्ञानिक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि आज कंप्यूटर विज्ञान विभाग को 25 साल पूरे होने जा रहे है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस कालान्तर में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने देश को होनहार कंप्यूटर वैज्ञानिक दिए हैं।
विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग ने प्रारंभिक दौर में देश को पहली तकनीकी शब्दावली तैयार कर दी है, जिसके लिए भारत सरकार ने बजट दिया था। इस शब्दावली का उपयोग बहुत सारे कंप्यूटर के क्षेत्र में शोध के लिए किया जा रहा है। कुलसचिव प्रो. दिनेश चंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले वर्षों में विश्व के पटल पर कंप्यूटर के क्षेत्र में अत्याधुनिक बदलाव आए है। इस विभाग को स्थापित करने में वर्तमान कुलपति डॉ. विनोद कुमार का विशेष योगदान है। प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष के डॉ. कर्मजीत भाटिया ने विभाग की 25वीं वर्षगांठ मनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन पुण्य संस्था लंदन की संस्थापक और सीईओ दीप्ति अटरिस ने वर्ड प्रेस एंड एसईओ पर शानदार व्याख्यान दिया। कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये से 45 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रो. पंकज मदान, डॉ. राजकुमार भाटिया, डॉ. कृष्ण कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार उपस्थित थे। संचालन डॉ. श्वेतांक आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेब प्रोजेक्ट बनाने में अभिषेक रहे अव्वल
कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम दिन के दूसरे चरण में प्रतिभागियों को वेब प्रोजेक्ट बनाने को दिया गया। उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून के अभिषेक कुमार पाठक ने प्रथम, एचईसी हरिद्वार की मानवी गोयल ने द्वितीय और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed