फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फूल-फरोसी के धंधे में निगम को हर दिन 47 हजार की चपत

फूल-फरोसी के धंधे में निगम को हर दिन 47 हजार की चपत

Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
फूल-फरोसी के धंधे में निगम को हर दिन 47 हजार की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

दूसरी बार भी फूल-फरोसी का ठेका नहीं होने से नगर निगम को प्रतिदिन लगभग 47 हजार रुपये की चपत लग रही है। फिलहाल कोई नया ठेकेदार फूल-फरोसी का ठेका लेने को तैयार नहीं हुआ है। जबकि पुराने ठेकेदार गंगाघाटों पर अपनी शर्तों के अनुसार ठेका लेना लेना चाहते हैं। ऐसे में पुराने ठेकेदार के वेंडर ही नगर निगम को राजस्व दिए बिना घाटों पर फूल-फरोसी का धंधा कर रहे हैं।

नगर निगम में बृहस्पतिवार को फूल-फरोसी का ठेका दूसरी बार भी नहीं हो पाया है। कोई नया ठेकेदार ठेका लेने को तैयार नहीं है। जबकि पुराने ठेकेदार अपनी शर्तों पर ठेका लेना चाहते हैं। दरसअल, राजनीतिक रसूख वाला ठेकेदार फूलों के साथ प्लास्टिक कैनियों के साथ प्रसाद आदि सामग्री बेचने की भी आजादी चाहते हैं। इसके बिना वह केवल फूलों का ठेका लेने को तैयार नहीं है। जबकि हरकी पैड़ी क्षेत्र तथा गंगाघाटों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक कैनी आदि सामान को बेचने खरीदने तथा उपयोग करने पर एनजीटी और हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित 23 महत्वपूर्ण गंगाघाटों का वित्तीय वर्ष 2018 का ठेका 1.74 करोड़ रुपये में दिया था, जिसकी अवधि 31 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। अवधि समाप्त होने के बावजूद ठेकेदार का धंधा तो बादस्तुर चल रहा है, परंतु नगर निगम का राजस्व ठप हो गया है। ऐसे में नगर निगम को हर दिन 47 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। हालांकि ये स्थिति पहले भी बन चुकी है, लेकिन तब नगर निगम प्रशासन सख्ती दिखाते हुए नया ठेका होने तक पुराने ठेके के आधार पर ही दैनिक वसूली करता था। मगर इस बार कुछ सत्ताधारियों के चलते नगर निगम ठेके की रकम तक वसूल नहीं कर पा रहा है। अपर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने बताया कि जल्दी ही फिर से ठेका देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जब तक ठेका नहीं होता गंगाघाटों पर अवैध रूप से फूल-फरोसी का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed