{"_id":"5bf8570fbdec2241471f6020","slug":"201543001871-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत आज करेंगे पतंजलि के आवासीय शिक्षण संस्थान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत आज करेंगे पतंजलि के आवासीय शिक्षण संस्थान का शुभारंभ
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे। वे शनिवार को पतंजलि के नवनिर्मित आवासीय शिक्षण संस्थान पतंजलि गुरुकुलम् के भवन का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर योग गुरुर स्वामी रामदेव और पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया।
शुक्रवार दोपहर पतंजलि योगपीठ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पतंजलि विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनने वाले उत्पादों और शिखा संबंधी प्रकल्पों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पतंजलि की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम् की स्थापना का उद्देश्य धन कमाना नहीं बल्कि भारत को मैकाले की दोषपूर्ण शिक्षा पद्धति के षड्यंत्र से मुक्त कर वैदिक एवं ऋषि ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना है। पतंजलि गुरुकुलम् में अध्ययनरत विद्यार्थियों को तपोमय वातावरण में रख अष्टाध्यायी, महाभाष्य, गीता, उपनिषद्, वेद-वेदांग आदि आर्ष ज्ञान परंपरा में पारंगत कर उन्हें मानसिक और बौद्धिक तौर पर मजबूत बनाना है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार (आज) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पतंजलि गुरुकुलम् के भवन का उद्घाटन करेंगे।