फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   समाज को सशक्त बनाने के लिए व्यक्ति में सेवाभाव होना जरूरी: राज्यपाल

समाज को सशक्त बनाने के लिए व्यक्ति में सेवाभाव होना जरूरी: राज्यपाल

Sat, 24 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
समाज को सशक्त बनाने के लिए व्यक्ति में सेवाभाव होना जरूरी: राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सेवा किसी भी रूप में की जाए समाज को सशक्त बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि समाज के हर व्यक्ति में सेवा भाव हो। सेवा कार्य एक ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है, क्योंकि यह ईश्वरीय प्रेरणा से किया जाने वाला कार्य है।
शुक्रवार दोपहर एक बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य प्रेमनगर आश्रम पहुंचीं। उन्होंने यहां चल रहे तीन दिवसीय सेवा संगम कार्यक्रम का समापन सभी संस्थाओं से आए सेवा कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा अपने आप में ऐसा कार्य है जिससे व्यक्ति और उसका जीवन परिवर्तन हो जाता है। जिस व्यक्ति के मन में दुखी, पीड़ित, जरूरतमंद के प्रति सेवा का भाव है वह व्यक्ति स्वयं के जीवन को संतोषी बनाने के साथ-साथ उस पीड़ित व्यक्ति को सबल बनाकर एक स्थिति परिवर्तन का कार्य कर जाता है। राज्यपाल ने सेवा भारती उत्तराखंड प्रांत की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सेवा विभाग से जुड़कर सेवा करने वाले अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने 117 बार रक्त दान कर चुके योगेंद्र गुप्ता, शिक्षा और महिला कल्याण की दिशा में कार्य कर रहे अनिल भारतीय, पहाड़ी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विजय चैधरी, अजय पाठक सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए होम्योपैथी डॉक्टर जितेंद्र चंदेला ने कहा कि संघ हमेशा राष्ट्रीय संकट के समय विषम परिस्थितियों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह, डॉ. आशीष गौतम, सह प्रांत प्रचार देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप गुप्ता, अनिल मित्तल, सविता, वीर प्रताप सिंह, परेंद्र पाल सिंह रावत, राजकुमार मठाले, गौरव कुमार, सुरेश सुयाल, पवन कुमार, प्रेम बडकोटी, नरेंद्र पाल सिंह, वीर प्रताप, राम प्रकाश पैन्यूली, अमित शर्मा, जिला कार्यवाह अंकित सैनी, रामेश्वर, अनिल भारतीय, अरुणा बंसल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अवधेशानंद गिरि को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की बधाई
हरिद्वार। राज्यपाल रानी बेबी मौर्य दोपहर करीब तीन बजे हरिहर आश्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही उनकी दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि संतों ने देश की संस्कृति के लिए कार्य किए हैं, उनमें से एक आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि भी हैं। इस दौरान एसडीएम मनीष सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्षद सचिन अग्रवाल समेत शहर के प्रमुख लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed