{"_id":"5b995b57867a557eab5ac51a","slug":"201536777047-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी स्थिति केआरएल को थमाया अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी स्थिति केआरएल को थमाया अंतिम नोटिस
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर की सफाई व्यवस्था सुधर नहीं रही है। गंदगी को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण करने वाली कंपनी केआरएल को अंतिम नोटिस थमा दिया है।
नगर आयुक्त डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि केआरएल को कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की नियमावली के अनुसार नहीं किए जाने पर अंतिम टर्मिनेशन नोटिस दे दिया गया है। बार-बार नोटिस और मौखिक रूप से हिदायत दिए जाने के बाद भी केआरएल ने आवश्यकता के अनुसार संसाधन नहीं बढ़ाए हैं। जिलाधिकारी भी कई बार कूड़ा उठाने का काम सुबह आठ बजे तक करने का निर्देश दे चुके हैं। कंपनी सराय के अपने कंपोस्ट प्लांट को भी नियमित रूप से नहीं चला रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक में भाजपा विधायकों ने भी केआरएल के काम को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी।