{"_id":"5ac64d294f1c1bb6618b5c9e","slug":"201522945321-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो आने वाले समय में हरिद्वार भी हवाई सेवाओं के नक्शे में नजर आएगा। भविष्य में प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए सरकार जौलीग्रांट एयरपोर्ट को मानकों के अनुरूप नहीं मान रही है। ऐसे में हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पथरी क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है।
सरकार उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार करना चाहती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी इसे पर्यटन के विकास में जरूरी मानते हैं। यही वजह है कि पर्यटन के विस्तार में हवाई सेवाओं का अहम मानते हुए राज्य सरकार भविष्य के के लिहाज से जौलीग्रांट हवाई अड्डे का विकल्प तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी हवाई सेवाएं यहां से संचालित होंगी तो जौलीग्रांट हवाई अड्डा छोटा पड़ सकता है। ऐसे में हरिद्वार जिले में नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की तैयारी है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की ओर से भेजे गए पत्र के बाद प्रशासन ने पथरी में आवश्यकता के अनुसार 800 एकड़ जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इस बारे में कवायद चल रही है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।