फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   200 OPD in a day in district hospital, 300 in emergency

जिला अस्पताल में एक दिन में 200 से ओपीडी, इमरजेंसी में 300 देखे

Tue, 31 Mar 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
200 OPD in a day in district hospital, 300 in emergency
जिला अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की बैठक लेते प्रमुख अधीक्षक राजेश गुप्ता । - फोटो : HARIDWAR
जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के दूसरे दिन 200 से अधिक ओपीडी हुई। इमरजेंसी में 300 मरीज देखे गए। इस दौरान अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने पूरे स्टाफ के साथ बैठक लेकर सावधानी बरतने को निर्देश दिए। इसके अलावा फिर से गाइड लाइन समझाई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार से ओपीडी शुरू हो गई थी। प्राइवेट अस्पतालों में भी मंगलवार ओपीडी शुरू कर दी गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में 200 से अधिक ओपीडी हुई। बाल रोग, हड्डी, ईएनटी, आंखों, सर्जन, फिजिशियन, ईएनटी की ओपीडी हुई। मर्ज दिखाने के लिए पहुंचे लोगों को गेट पर ही सैनिटाइज कराया और मास्क पहनकर ही अंदर आने को अनुमति जारी की। महिला अस्पताल में भी मास्क और सैनिटाइज कराकर ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

फ्लू क्लीनिक में उमड़ रही भीड़
जिला अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में मरीजों की भीड़ रही। सभी को निशुल्क देखा गया। चिकित्सकों ने लोगों को घर में रहकर इलाज के नियमों का पालन कराने को निर्देश दिए। वहीं मैक्स जनजीवन अस्पताल के संचालक डॉ. कुमार प्रशांत ने बताया कि ओपीडी सुबह 10 से 2 बजे तक चालू है। इसके बाद इमरजेंसी में मरीज देखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लू क्लीनिक भी चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed