{"_id":"62508383a062f84fec31e0d1","slug":"2-33-lakh-more-jewelery-blew-away-from-school-haridwar-news-drn4085695129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चोरी, 2.33 लाख और आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चोरी, 2.33 लाख और आभूषण उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचईएल के सेक्टर दो स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के लॉकर में रखे दो लाख 44 हजार और प्रधानाचार्य एवं कार्यालय प्रमुख के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक बीएचईएल के सेक्टर दो में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के कार्यालय प्रमुख ब्रजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि छह व सात अप्रैल की अल सुबह तीन से चार बजे के करीब अलमारी के लॉकर से विद्यालय की फीस के लगभग दो लाख 33 हजार, प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान के आभूषण और कार्यालय प्रमुख ब्रजेश कुमार के आभूषण चोरी हो गए। नरेश कुमार चौहान की अलमारी में रखा बैग में चोरों ने चुरा लिया। उन्होंने बताया कि बैग में 19 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि मौजूद थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि स्कूल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।