{"_id":"5c9671a4bdec2213f754ee1b","slug":"191553363364-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धां जलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धां जलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीआईपी घाट के सामने 23 मार्च पार्क में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि देश के अमर शहीदों के बलिदानों से ही देश को आजादी मिली। देश को आजाद कराने में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के साहस और देशभक्ति को शत शत नमन करते हुए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। युवा वर्ग शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की तरक्की और विकास में योगदान करें। पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल और वरूण बालियान ने कहा कि देश शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा। देश की तरक्की में सभी को मिल जुलकर योगदान देना चाहिए। जात-पात और धर्म के भेदभाव को भुलाकर देश को प्रगति की ओर अग्रसर करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमन गर्ग, अंकित चौहान, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र शर्मा, सुमित त्यागी, शहाबदु्दीन अंसारी, सोनू, शाहिद, राशिद आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।