{"_id":"5c587eeabdec22073e1b5441","slug":"191549303530-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
प्रदेश में सामने आए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दलित एकता मंच ने रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। चेतावनी दी गई कि अगर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
जिलेभर से एकत्र हुए दलित एकता मंच के कार्यकर्ता सोमवार को जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों व कॉलेज के संचालकों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला किया गया है। छात्रवृत्ति से वंचित समाज के छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने की गहरी साजिश रची गयी है। कुछ संस्थाएं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए निर्धारित सीटों पर फर्जी तरीके से एडमिशन कर इस वर्ग के छात्रों का अधिकार हड़प रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार तो हो ही रहे हैं अब बच्चों का अधिकार भी डकारा जा रहा है। संयोजक तीर्थ पाल रवि ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
वहीं सीपी सिंह ने हरकी पैड़ी स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर का जीर्णोंद्धार कराने, किसानों की तर्ज पर खेतीहर मजदूरों के कर्ज भी माफ करने की मांग भी की। इस मौके पर पूर्व पार्षद बलराम राठौर, इलम चंद, भानपाल रवि, उत्तर कुमार, नरेश प्रधान, राजकुमार यादव, सुशील कुमार, विजयपाल, बालेश्वर, राजकुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विजयपाल, सनव्वर, मांगेराम, शादाब अली, सेवाराम, सोनू रवि, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, अरविंद चंचल, नरेश कुमार, रफलपाल, अजय कुमार, सोनू, रवि, विजय कुमार, श्यामसुंदर आदित्य, राजकुमार, टिंकू कुमार, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।