फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चुनाव में मतदान से वंचित न रह जाएं कई मतदाता

चुनाव में मतदान से वंचित न रह जाएं कई मतदाता

Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में मतदान से वंचित न रह जाएं कई मतदाता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी। इस बार सहकारी समितियों के निदेशक के चुनाव में अधिकतर सदस्यों को मतदान से वंचित रहना पड़ सकता है। 12 जुलाई से सहकारी समितियों के निदेशकों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब तक सदस्यों की अंतिम सूची चस्पा नहीं हुई है। ऐसे में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

इस बार कोर्ट के आदेश पर सहकारी समितियों के निदेशक और सभापति के चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति इंद्रेश सैनी व उप सभापति मुकेश कुमार, सीता देवी, सुरेंद्र सिंह, देशराम सैनी, सुशील सैनी आदि का कहना है कि अब तक मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित नहीं हा पाई है। ऐसे में सदस्यों को मालूम ही नहीं चल पा रहा है कि उन्हें मताधिकार है भी या नहीं। उन्होंने कहा कि मताधिकार से वंचित रखे जाने पर वह न्यायालय की शरण लेंगे। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी समिति में 6,567 सदस्य हैं। इस बार एक सौ आठ रुपये सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सदस्य ही सहकारी समिति के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नियमानुसार बकायादार सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। दूसरी ओर जिला सहायक निबंधक मनोज कुमार पुनेठा का कहना है कि सभी सहकारी समितियों पर सदस्यों की अंतिम सूची चस्पा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed