{"_id":"5ace58dd4f1c1b473d8b4907","slug":"191523472605-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..13 से जिले में नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..13 से जिले में नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। 13 से 16 अप्रैल तक जिले की सड़कों पर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। रात के समय यातायात का दबाव कम होने पर ही भारी वाहन को छूट दी जाएगी।
अगले चार दिन स्नान पर्व हैं। 13 अप्रैल को बैशाखी, 14 अप्रैल को संक्रांति और 15 व 16 अप्रैल को सोमवती अमावस्या का स्नान है। इन चार दिनों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए हरिद्वार पुलिस ने यातायात को लेकर प्लान तैयार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि 13 अप्रैल को दिन से ही भारी वाहन जिले की सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। रात में भी भारी वाहन को तब छूट दी जाएगी जब यातायात का दबाव कम होगा। एसपी सिटी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर हिल बाईपास का भी इस्तेमाल करने की योजना है। बताया कि वेस्ट यूपी और सहारनपुर की ओर से आ रहे यातायात को मिलिट्री चौक रुड़की से वॉया लक्सर होते हुए बैरागी कैंप क्षेत्र में पार्क कराया जाएगा, यदि दबाव नहीं हुआ तो यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। यातायात का दबाव होने पर हाईवे पर वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी। चीला मार्ग का इस्तेमाल भी किया जाएगा। बताया कि शहर क्षेत्र में भी डायवर्जन की व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन