फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हृदय एवं हड्डी रोगों की जांच कराने को उमड़ी भीड़

हृदय एवं हड्डी रोगों की जांच कराने को उमड़ी भीड़

Thu, 05 Apr 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
हृदय एवं हड्डी रोगों की जांच कराने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद निजधाम के सहयोग से परिषद के 32 वें वार्षिकोत्सव पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हृदय एवं हड्डी रोगों की जांच के लिए बउ़ी संख्या में लोग पहुंचे। 50 साल से अधिक आयु वर्ग के अधिकांश लोग हृदय, हड्डी, बीपी, शुगर आदि रोगों से ग्रस्त मिले। शिविर में ब्लड, शुगर, बोन जांच निशुल्क की गई।
बृहस्पतिवार को दूधाधारी चौक पर श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद निजधाम में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के अध्यक्ष स्वामी सदानंद महाराज, समाजसेवी डा. विशाल गर्ग, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव गेरा ने रिबन काटकर किया। इसके बाद बीएलके सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल नई दिल्ली के विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव गेरा मरीजों को उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में अमर उजाला के सहयोग से उनका तीसरा शिविर था, जिसमें आए मरीजों में अधिकांश हृदय, हड्डी, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रोल के आए। उन्होंने बताया कि जीवनशैली में बदलाव से हृदय रोग पनप रहे हैं। उन्होंने चिकनाई, तले हुए, अधिक नमक, फास्ट फूड का प्रयोग नहीं करने को कहा। साथ ही व्यायाम करने और फल सब्जियों का उचित सेवन करने को कहा। शिविर संयोजक डा. विशाल गर्ग ने बताया कि शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने जांच का लाभ उठाया। उन्होंने अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों की सराहना की। जांच कराने पहुंचे कांग्रेस नेता विभाष मिश्रा, अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर लगातार लगने चाहिए, ताकि असमर्थ लोगों को अच्छे विशेषज्ञ देख सकें।
विज्ञापन


इन डाक्टरों एवं स्टाफ ने दी सेवा
हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव गेरा एवं डा. अनुज सोलंकी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. लेंसर परिरा, डा. अहमद यामा के साथ अजय नैय्यर, योगेश कुमार, जेसमीन, माना, नीतिन कुमार, आलोक कुमार, दिलशान, दीपक कुमार, सुमित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में इनका रहा सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर में श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद निजधाम के अध्यक्ष स्वामी सदानंद महाराज, स्वामी मोहन प्रियाचार्य, शिविर आयोजक डा. विशाल गर्ग, कैलाश अग्रवाल, रवि बंसल, रवि प्रणामी, दीनदयाल अग्रवाल, राम प्रसाद बंसल, डा.टीके गर्ग, बीडी भगत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed