फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   18500 rupees fraud from elderly couple

बुजुर्ग दंपति से 18500 रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
18500 rupees fraud from elderly couple
एक कंपनी ने टूरिज्म की सदस्यता दिलाने के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 18500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक शिवालिकनगर निवासी अजीत जैन ने शिकायत देकर बताया कि पायनियर वैकेशन कंपनी एमबी रोड न्यू दिल्ली ने 25 सितंबर 2019 को शंकर आश्रम चौक पर स्थित एक होटल में कैंप लगाया था। इसमें टूरिज्म की सदस्यता दिलाने के लिए लोगों केे बुलाया गया था। अजीत जैन का कहना है कि कैंप में उन्होंने पत्नी सरोज के साथ एक साल की सदस्यता के लिए 18500 रुपये का डेबिट कार्ड से भुगतान किया। इसके बाद पायनियर वैकेशन के अधिकारी ने कहा था कि दिल्ली ऑफिस से 10 दिन के अंदर मेंबरशिप कार्ड एवं पेपर मिल जाएंगे। कई बार कंपनी से संपर्क किया, लेकिन कंपनी ने कुछ नहीं दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने कंपनी मैनेजर नवनीत शर्मा से फोन भी की थी। मैनेजर ने तीन दिन में भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed