{"_id":"5cdb0719bdec22075d239880","slug":"181557858073-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई से होगा
Wed, 15 May 2019 09:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 17 मई से राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एसएम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के मैदान में किया जाएगा। बताया, बालक व बालिका वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों व स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। बालक वर्ग में 130 और बालिका वर्ग में 70 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हरिद्वार के 6 खिलाड़ी बालक वर्ग में और 1 खिलाड़ी बालिका वर्ग में भाग लेगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक अरविंद पंवार और सचिन अरोड़ा ने कहा कि बॉक्सिंग में भारत की रैकिंग काफी ऊपर आई है। सचिव नवीन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा। इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, राहुल बैंसला, नवीन राजवंश, अनुज गर्ग, राजकिशोर, वीर गुर्जर आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन