फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सीवर और पानी की लाइन में लीकेज से दिक्कत

सीवर और पानी की लाइन में लीकेज से दिक्कत

Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीवर और पानी की लाइन में लीकेज से दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। शहर में जगह-जगह सीवर और पानी की पाइप लाइनों के लीकेज की समस्या बढ़ रही है। लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढे तो खोदे गए, लेकिन न तो लीकेज ठीक किया गया और न ही गड्ढा भरा गया।
रानीपुर मोड़ के पास करीब एक माह से सड़क पर पानी की लाइन में लीकेज की समस्या थी। चार दिन पहले गड्ढा खोदने के बाद लीकेज ठीक नहीं किया जा सका और गड्ढा भी खुला छोड़ दिया। दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने बैरिकेडिंग करा दी है। सप्तऋषि आश्रम से गीता कुटीर तपोवन को जाने वाली सड़क पर सीवर का पानी भरा है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर सीवर की मेन लाइन क्षतिग्रस्त है। मेनहोल का ढक्कन भी खुला है। गंदगी गंगाघाट तक पहुंच रही है। हरिद्वार-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर गोकुल धाम भूपतवाला के बाहर लीकेज है। शहरी कोतवाली के पास सुलभ शौचालय के साथ पुलिया के नीचे से ब्रह्मपुरी तक पानी के कई कनेक्शन क्षतिग्रस्त हैं और पानी की सप्लाई बंद होने पर नाले का गंदा पानी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन में भर जाता है। शांतिकुंज के पास हाईवे पर मुख्य पाइप लाइन की समस्या का समाधान जिलाधिकारी दीपक रावत भी नहीं करा सके हैं। बेलवाला और रोडी बेलवाला में भी कई स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम स्थिति जलकल अभियंता के कार्यालय के पास टाउन हाल की ओर सड़क पर भी लाइन मेें लीकेज है। कनखल और ज्वालापुर की घनी आबादी के अंदर की स्थिति भयावह है।
विज्ञापन

अमृत में बदलेंगे जर्जर लाइनें
पानी की लाइनों में लीकेज की समस्या निरंतर रहती है। और मरम्मत का काम भी जारी है। भूपतवाला, कनखल व ज्वालापुर में जो पुरानी व जर्जर लाइनें हैं, उनको अमृत योजना के तहत बदलवाया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी भी जरूरी है। इसके बावजूद जहां कहीं से शिकायत आती है उसको भी तत्परता से देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed