फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शहीद सिद्धार्थ वशिष्ठ की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

शहीद सिद्धार्थ वशिष्ठ की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Sat, 02 Mar 2019 11:51 PM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहीद सिद्धार्थ वशिष्ठ की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
शहीद सिद्धार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। भारतीय वायुसेना के शहीद स्क्वॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ की अस्थियां शनिवार को मंत्रोंच्चारण के साथ पिता जगदीश चंद्र वशिष्ठ ने कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में प्रवाहित की। अस्थियां विसर्जित कर पिता की आंखों से आंसु छलक उठे और घाट का माहौल भी गमहीन हो गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मूल रूप से हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला निवासी स्क्वॉड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ शहीद हो गए थे। शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को उनके पिता जगदीश चंद्र वशिष्ठ, चाचा हरीश वशिष्ठ, सतीश वशिष्ठ, चचेरे भाई डा. पार्थ वशिष्ठ, रोहन वशिष्ठ, चंचल वशिष्ठ और अमन वशिष्ठ अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पहुंचे। इस दौरान उनके हरिद्वार में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी घाट पर पहुंच गए। यहां पुरोहित पंडित गिरिराम शर्मा और सागर शर्मा ने विधि विधान के साथ कर्मकांड कराया। इसके बाद पिता ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित की।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने अस्थि विसर्जन के दौरान शहीद को श्रद्धांजलि दी। मेयर ने कहा कि ये देश हमेशा शहीदों का कर्जदार रहेगा। ज्यादातर लोग अपने लिए जीते हैं, लेकिन सैनिक देश के लिए जीता है और देश की रक्षा में ही शहीद होता है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ वशिष्ठ की तरह देश के अन्य शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। देश का हर नागरिक सैनिकों और उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, पार्षद सुनील अग्रवाल, राधेकृष्ण, नागेंद्र सिंह राणा, विकास कुमार, लोकेश पाल, नितिन माणा, लच्छी राम, पूर्व सभासद अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed