{"_id":"5b995b39867a557ec524bee4","slug":"181536777017-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और उतराखंड के बीच बिजली आपूर्ति हो सकती है बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और उतराखंड के बीच बिजली आपूर्ति हो सकती है बाधित
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर। पिछले दिनों बारिश के दौरान पीली नदी से हुए कटाव से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को पावर ग्रिड से जोड़ने वाली लाइन का टावर खतरे की जद में है। टावर को नुकसान पहुंचने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। टावर को होने वाले खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने पिटकुल के अधिकारियों को सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
श्यामपुर थाना क्षेत्र में पीलीपड़ाव गांव के पास पीली नदी के किनारे ग्रिड से आने वाली लाइन का टावर है। पिछले दिनों बारिश के बाद पीली नदी उफान पर आ गई थी। नदी में पानी बढ़ने से कटाव हो गया था। कटाव टावर के करीब तक पहुंच गया है। यदि फिर तेज बारिश हुई तो टावर कटाव की जद में आ सकता है। टावर को बचाने के लिए पिटकुल के अफसरों ने सुरक्षात्मक कार्य करना चाह लेकिन वन विभाग ने आपत्ति लगा दी। नदी का यह हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आता है। पिटकुल के अधिकारियों का कहना है कि यदि टावर को नुकसान पहुंचा तो इससे उत्तराखंड के साथ ही यूपी के भी कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। वन विभाग की आपत्ति को देखतेेे हुए पिटकुल के अधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपक रावत से संपर्क किया। जिलाधिकारी ने बताया कि टावर को खतरा देखते हुए विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने पिटकुल के अफसरों को नदी में सुरक्षा तटबंध बनाने की अनुमति दे दी है।