फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   केरल के आपदा प्रभावितों की मदद में जुटा शांतिकुंज परिवार

केरल के आपदा प्रभावितों की मदद में जुटा शांतिकुंज परिवार

Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
केरल के आपदा प्रभावितों की मदद में जुटा शांतिकुंज परिवार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शांतिकुंज परिवार इन दिनों केरल बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटा है। शांतिकुंज के दक्षिण भारत जोन के प्रभारी डा. बृजमोहन गौड, आपदा प्रबंधन विभाग के राकेश जायसवाल, उत्तम गायकवाड़, उमेश शर्मा आदि की टीमें केरल के बाढ़ प्रभावित बारह जिलों में राहत कार्य कर रही हैं। गायत्री परिवार बाढ़ प्रभावित जिलों के दो-दो गांवों को गोद लेकर विकास कार्य भी करेगा।
शांतिकुंज मुख्यालय के अनुसार गायत्री परिवार ने केरल के एर्नाकुलम में राहत शिविर का बैस कैंप बनाया है। वहां से गांव-गांव जाकर राहत सामग्री पहुंचाने में दस हजार से अधिक स्वयंसेवी जुटे हैं। इन सेवा कार्यों के लिए कालीकट में विश्वनाथन, ज्योतिष प्रभाकरन, कन्नूर में डा. नारायण पूद्दू सेरी, एर्नाकुलम में अशोक अग्रवाल, लाजपतराय कचौलिया, रमन चोपड़ा, पीसी अग्रवाल, महेश, अहमदाबाद के डा. भीखूभाई पटेल, मंगलभाई पटेल आदि की टीम सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि शांतिकुंज ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन पैकेट पहुंचाने, मेडिकल सेवाएं, दैनिक उपयोगी की जरूरी सामग्री एवं सफाई अभियान जैसी योजनाएं बनाई है। पीड़ितों के घर, स्कूल एवं सामुदायिक भवनों का पुनर्निर्माण का काम भी किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित जिलों के दो-दो गांवों को गोद लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। भविष्य में ऐसी आपदाओं के समय त्वरित राहत कार्य करने के लिए त्वरित आपदा प्रबंधन सेवादल का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के नौनिहालों ने रक्षाबंधन में मिले उपहारों को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्पित कर दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जेब खर्च के लिए मिले पैसों को भी केरल के बच्चों की पुस्तकों के लिए दान किया। शांतिकुंज के चैतन्य सिद्ध क्षेत्र में रखे केरल बाढ़ पीड़ित राहत घट में भी लोग उदारतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed